करना चाहती हो तो कर लो इश्क


 

करना चाहते हो तो कर लो इश्क मेरी सादगी से
देखने में तो शक्ल मेरी भी कुछ खास नहीं है

देख कर भी नहीं लगता मैं संपन्न हूं हर चीज से
बस कुछ फरमाइशें पूरी कर सकता हूं,
पर पैसे भी मेरे पास कुछ खास नहीं है
                                              ( करना चाहते.......
मैं वह हवा पानी जो गुल मिल जाए
आसानी से किसी भी रंग खुशबू से
लेकिन किसी के दिल में उतरना
आंखों में छा जाने का तरीका मेरे पास नहीं है
                                              ( करना चाहते.........
मेरे पास कुछ कीमती शब्द कुछ सच्ची प्यारी बातें हैं
और कुछ है कविताएं पर उनमें भी कई वी वादे हैं
दोस्त भी है और कुछ शायद दुश्मन भी.
पर कोई मुझे चाहने वाला मेरे पास नहीं है
                                             ( करना चाहते.........
मेरे पास ढेर सारा सब्र है,और हैं कुछ गिनती के वक्त भी।
मेरे दिल में ही बस नरमी रहती है,पर हूं मैं बहुत ज्यादा सक्त भी ।
मैं जो भी हूं जैसा भी हूं खुलकर सब बता देता हूं,
हमेशा खुद को सही दिखाने का तरीका मेरे पास नहीं है

करना चाहते हो तो कर लो इश्क मेरी सादगी से
देखने में शक्ल मेरी भी कुछ खास नहीं

0 Comments